भोले बाबा को मना कर देख दुःख सारे मिट जाएंगे

Shiva • Hindi
भजन: भोले बाबा को मना कर देख दुःख सारे मिट जाएंगे — भोले बाबा को मना कर देख दुःख सारे मिट जाएंगे || Bhole Baba Ko Mana Kar Dekh Dukh Sare Mit Jayenge। भाषा: Hindi. Song title (English): bhajans/shiva bhajans/bhole baba ko mana kar dekh dukh sare mit jayenge bhajan

भोले बाबा को मना कर देख,
दुःख सारे मिट जाएंगे।
डमरू वाले को मना कर देख
दुःख सारे मिट जाएंगे।।

शीश भोले के गंगा विराजे,
गंगा विराजे मां गंगा विराजे।
ज़रा गोता लगा कर देख
दुःख सारे मिट जाएंगे।।

गले भोले के डमरू विराजे।
ज़रा डमरू बजा कर देख,
दुःख सारे मिट जाएंगे।।

अंग भोले के भस्म रमी है।
मृगछाला पहना कर देख,
दुःख सारे मिट जाएंगे।।

पैर भोले के खड़ाऊ विराजे।
ज़रा घुंघरू पहना कर देख,
दुःख सारे मिट जाएंगे।।

॥ सार ॥

भोले बाबा को मना कर देख दुःख सारे मिट जाएंगे में भोलेनाथ के डमरू, भस्म, गंगा और उनके दर्शन से दुखों के निवारण का संदेश सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया है। 🙏