Murli Ne Teri Mohan

Shri Krishna • Hindi
भजन: Murli Ne Teri Mohan — मुरली ने तेरी मोहन लिरिक्स | Murli Ne Teri Mohan Lyrics। भाषा: Hindi. Song title (English): bhajans/krishna bhajans/murli ne teri mohan

॥ भजन लिरिक्स ॥

मुरली ने तेरी मोहन पागल बना दिया है,
यह मन चुरा लिया है।
मुरली ने तेरी मोहन…

ठाढ़े कदम के नीचे,
बंशी बजा रहे हैं।
बृषभानु दुलारी को,
मानो बुला रहे हैं।
मन क्यों ना हो दीवाना,
एक बूंद जो दे दिया है।
मुरली ने…

प्राणों में प्यास भरकर,
कितना सता रहे हो।
मीठा सा दर्द देकर,
क्यों खिसके जा रहे हो।
तन मन की सुध भुलाकर,
जाने क्या पिला दिया है।
मुरली ने…

बांकी छटा जो देखी,
हैरान हो गई हूं।
अनमोल रतन पाकर,
धनवान हो गई हूं।
गोपाल का नजारा,
मन में बसा लिया है।
मुरली ने…

लगता है मेरा तेरा,
रिश्ता है कुछ पुराना।
घनश्याम घोर घटा को,
हरगिज़ नहीं भुलाना।
मेरे श्याम तुमने,
मुझको अपना बना लिया है।
मुरली ने…

॥ सार ॥

यह भजन भगवान कृष्ण की मुरली की अलौकिक तान, उनके दिव्य आकर्षण और राधा-कृष्ण की भावनाओं को सहज, मधुर और हृदयस्पर्शी रूप में प्रस्तुत करता है।