Man Lago Vrindavan Dham
Banke Bihari Ji • Hindi
भजन: Man Lago Vrindavan Dham — मन लागो वृंदावन धाम लिरिक्स | Man Lago Vrindavan Dham Lyrics। भाषा: Hindi. Song
title (English): bhajans/krishna bhajans/man lago vrindavan dham
मन लागो वृंदावन धाम,
कि राधे-राधे गाएंगे॥
वृंदावन में बांके बिहारी,
बांके बिहारी की महिमा न्यारी,
तेरी कौड़ी लगे ना दाम,
कि राधे॥
वृंदावन में यमुना किनारा,
निर्मल शीतल बहती है धारा,
तुझे मिल जाए श्यामा श्यामा,
कि राधे॥
कुंज गली में कुंज बिहारी,
कुंज बिहारी संग राधा रानी,
कुंजन में है उनका धाम,
कि राधे॥
निधिवन की है शोभा न्यारी,
हरिदास स्वामी की महिमा प्यारी,
तेरे बन जाए बिगड़े काम,
कि राधे॥
रस की रसीली भूमि है न्यारी,
फूल रही प्यारी फुलवारी,
मोर बंदर रहे हैं तमाम,
कि राधे॥
वृंदावन ब्रज की राजधानी,
स्वामिनी हैं श्री राधा रानी,
तू भज ले राधा नाम,
कि राधे॥
॥ सार ॥
यह भजन वृंदावन के कुंज, यमुना तट, निधिवन, राधा-कृष्ण की लीला भूमि और बांके बिहारी जी की मधुर महिमा का रसपूर्ण वर्णन करता है। भजन भक्त को राधे-राधे के मधुर नाम में डूबकर ब्रज की पावन अनुभूति दिलाता है।