Shyam Meri Chunar Pe Rang Mat Daal Holi

Radha Krishna • Hindi
भजन: Shyam Meri Chunar Pe Rang Mat Daal Holi — श्याम मेरी चुनर पे रंग मत डाल लिरिक्स | Shyam Meri Chunar Pe Rang Mat Daal Holi Lyrics। भाषा: Hindi. Song title (English): bhajans/holi bhajans/shyam meri chunar pe rang mat daal holi

॥ भजन लिरिक्स ॥

श्याम मेरी चुनर पे रंग मत डाल,
विनती करूं पैया पड़ूं तोरे बार-बार,
भर पिचकारी कान्हा सन्मुख ना मारो,
अबीर गुलाल मेरे मुख पे ना डारो,
आज आई आई करके मैं सोलह श्रृंगार,
विनती करूं पैया पड़ूं ॥

बीच बजरिया ना रोको मुरारी,
जाने दो श्याम मत आवो अगाड़ी,
पकड़ो ना बहिया जी पराई हूं नार,
विनती करूं पैया पड़ूं ॥

संग सहेली सब हंसी करेगी,
सास ननंद की मोहे डांट पड़ेगी,
झगड़ेंगे सैयाँ जी घर पे हमार,
विनती करूं पैया पड़ूं ॥

मंत्री कहे विनती अब सुन लो हमारी,
भक्त दयाल रहे शरण तुम्हारी,
श्याम तेरे चरणों में जाऊं बलिहार,
विनती करूं पैया पड़ूं ॥

॥ सार ॥

यह भजन राधा के नारी सुलभ संकोच और कृष्ण के प्रेम-रंग की चंचल लीला को दर्शाता है। होली के प्रसंग में प्रेम, लज्जा और मधुरता का अद्भुत समन्वय इसमें झलकता है।