Holi Khelan Radha Aai Re
Radha Krishna • Hindi
भजन: Holi Khelan Radha Aai Re — होली खेलन राधा आई रे लिरिक्स | Holi Khelan Radha Aai Re Lyrics। भाषा: Hindi. Song
title (English): bhajans/holi bhajans/holi khelan radha aai re
॥ भजन लिरिक्स ॥
होली खेलन राधा आई रे आओ श्याम बिहारी,
श्याम बिहारी घनश्याम बिहारी,
रुत रंगा की आई रे आओ श्याम बिहारी,
होली खेलन राधा आई रे ॥
घिस घिस केसर रंग बनाया,
भांत भांत का इतर मिलाया,
दिल में उमंगें छाई रे,
आओ श्याम बिहारी,
होली खेलन राधा आई रे ॥
ग्वाल बाल सब सखियाँ आई,
कह नवी को श्याम कन्हाई,
अपना होश समाई रे,
आओ श्याम बिहारी,
होली खेलन राधा आई रे ॥
आज श्याम नहीं बच पाओगे,
छुप कर हमसे किट जाओगे,
नंदू अर्ज लगाई रे,
आओ श्याम बिहारी,
होली खेलन राधा आई रे ॥
॥ सार ॥
यह भजन राधा के प्रेम, चंचलता और होली की रंगीन उमंग को दर्शाता है। सखियों के साथ राधा उत्साहपूर्वक श्याम को रंगों में रंगने आती हैं और ब्रज की होली की अलौकिक रास-लीला का वर्णन होता है।