Holi Hai Holi Hai
Radha Krishna • Hindi
भजन: Holi Hai Holi Hai — होली है होली है लिरिक्स | Radha Sanwre Sang Khele Holi Lyrics। भाषा: Hindi. Song
title (English): bhajans/holi bhajans/holi hai holi hai
॥ भजन लिरिक्स ॥
होली है, होली है,
होली है।
आयो होली आयो होली रे,
गोपियाँ सब झूम रही हैं,
यमुना के तट घूम रही हैं,
नीला पीला जग हुआ है,
देख म्हारो मन हरसे,
राधा साँवरे संग खेले होली,
आज धरती पे रंग बरसे ॥
मारे कनक पिचकारी,
तो राधा की भीगे रे चुनरिया,
गाल पे देखो गुलाल लगाए,
तो मुस्काई हैं गुजरिया,
मुरली की तान छेड़े कान्हा,
गैया भी निकली घर से,
राधा साँवरे संग खेले होली,
आज धरती पे रंग बरसे ॥
गोकुल की हर गली गली में,
धूम मची है आज जी,
मस्ती में सब गोप गोपियाँ,
झूमें सकल समाज जी,
दृश्य अद्भुत प्यारा लागे,
देख देवता भी हरसे,
राधा साँवरे संग खेले होली,
आज धरती पे रंग बरसे ॥
॥ सार ॥
यह भजन ब्रज की पारंपरिक होली की चंचलता, रंगों की फुहार, गोपियों की मस्ती और राधा–कृष्ण की रसिक लीला को सुंदरता से चित्रित करता है।