राम भक्त हनुमान हमारे घर आ जाना
चंदन चौकी बाबा तुम्हें बिठाऊं,
घिस घिस चंदन तिलक लगाऊं।
चरण धुलाऊं सुबह-श्याम घर आ जाना,
राम भक्त हनुमान हमारे घर आ जाना।।
लाल लंगोटा बाबा तुम्हें पहनाऊं,
लाल सिंदूर बाबा तुम्हें चढ़ाऊं।
आरती उतारूँ सुबह-श्याम घर आ जाना,
राम भक्त हनुमान हमारे घर आ जाना।।
पान सुपारी बाबा भेंट चढ़ाऊँ,
चुन चुन कलियाँ बाबा हार पहनाऊं।
शीश झुकाऊँ सुबह-श्याम घर आ जाना,
राम भक्त हनुमान हमारे घर आ जाना।।
सोने का बाबा मुकुट पहनाऊँ,
कंधे में बाबा गदा सजाऊं।
भोग लगाऊं सुबह-श्याम घर आ जाना,
राम भक्त हनुमान हमारे घर आ जाना।।
घर घर से बाबा सखियाँ बुलाऊं,
ढोलक बजाऊं तेरा कीर्तन गाऊं।
दर्शन दो हनुमान हमारे घर आ जाना,
राम भक्त हनुमान हमारे घर आ जाना।।
॥ सार ॥
राम भक्त हनुमान हमारे घर आ जाना एक मधुर, आमंत्रण स्वरूप भजन है जिसमें भक्त प्रेमपूर्वक हनुमान जी की पूजा, सेवा और स्वागत का भाव व्यक्त करता है। यह भजन शुद्ध भक्ति, समर्पण और प्रेम से भरपूर है।