चलो चलो ससुराल ओ भोले नाथ
चलो चलो ससुराल ओ भोले नाथ।
ओ भोले नाथ ओ शंभू नाथ।
चलो चलो ससुराल ओ भोले नाथ।।
मेरे पिता ने यज्ञ रचाया।
तुम उनके दामाद ओ भोलेनाथ।
चलो चलो ससुराल तो भोलेनाथ।।
सब देवों को दिया निमंत्रण।
हमें दिया नहीं कार्ड ओ भोले नाथ।
चलो चलो ससुराल ओ भोलेनाथ।।
ब्रह्मा भी जा रहे विष्णु भी जा रहे।
मन मेरा उदास ओ भोले नाथ।
चलो चलो ससुराल ओ भोलेनाथ।।
राम भी जा रहे लक्ष्मण भी जा रहे।
सीता जा रही साथ ओ भोलेनाथ।
मन मेरा परेशान ओ भोले नाथ।
मन मेरा उदास ओ भोले नाथ।
चलो चलो ससुराल ओ भोलेनाथ।।
कान्हा भी जा रहे राधा भी जा रही।
देखो देखो मेरा हाल ओ भोले नाथ।
हमें दिया नहीं कार्ड ओ भोले नाथ।
मन मेरा उदास ओ भोले नाथ।
चलो चलो ससुराल ओ भोले नाथ।
ओ भोले नाथ ओ शंभू नाथ।
चलो चलो ससुराल ओ भोले नाथ।।
॥ सार ॥
चलो चलो ससुराल ओ भोले नाथ में भोलेनाथ के ससुराल जाने की कथा और भक्तों की भावनाएँ मजेदार और रंगीन ढंग से प्रस्तुत की गई हैं। 🎶