भोले तेरी आए याद भोले आ जाना
Shiva • Hindi
भोले तेरी आए याद,
भोले आ जाना,
के भोले आ जाना,
भोले आ जाना।।
तेरी आस लगा बैठी हूँ,
तुझको में अपना बना बैठी हूँ।
तेरा नमन करूँ एक बार,
भोले आ जाना,
के भोले आ जाना,
भोले आ जाना।।
आप भी आना,
संग गौरा को लाना,
गौरा को लाना,
संग गणपति को लाना।
तुम आना सह परिवार,
भोले आ जाना,
के भोले आ जाना,
भोले आ जाना।।
भव सागर में फँसी है नैया,
कोई नहीं है मेरा खिवैया।
मेरा कर दो बेड़ा पार,
के भोले आ जाना,
भोले आ जाना,
के भोले आ जाना,
भोले आ जाना।।
भोले तेरी आए याद,
भोले आ जाना,
के भोले आ जाना,
भोले आ जाना।।
॥ सार ॥
भोले तेरी आए याद भोले आ जाना में भक्त की भोलेनाथ स्मृति और भक्ति के माध्यम से प्रार्थना और भक्ति की गहराई प्रस्तुत की गई है। 🕉️🙏