आज भोलेनाथ की शादी है

Shiva • Hindi
आज भोलेनाथ की शादी है Aaj Bholenath Ki Shaadi Hai भोलेनाथ भजन Bholenath Bhajan Shiva Bhajan Hindi शिव भजन Shiva Devotional Song भोले बाबा भजन Bhole Baba Bhajan भक्ति भजन Bhakti Bhajan श्रद्धा भजन Bholenath Shaadi Bhajan bholenath ki shaadi bhajan bholenath shadi bhajan shiv shadi bhajan bhole baba shadi bholenath marriage bhajan BhajanPedia

आज भोलेनाथ की शादी है,
आज शंभू नाथ की शादी है।
शिव चौदस की रात को,
हर कोई बना बाराती है।।

दूल्हे राजा है निराला,
गले में नाग काला।
जटा से बहती है गंगा,
के तन पर सोहे चंगा।
अंग में भस्म रमाये,
कर में त्रिशूल उठाये,
माथ पे चंदा सोहे,
हाथ में डमरू सजाये।
शिव शंकर की बैल सवारी,
मन को लुभाती है।।

ब्रह्मा विष्णु है आए,
संग देवों को लाये।
सांप बिच्छू भी आए,
नाच बेताल दिखाएं।
शिव शंकर के बने बाराती,
घोड़े हाथी है।।

गोरा मैया है दुल्हनिया,
सजी देवघर की गलियां।
मंजीरा बाजे धम धम,
के बोले सब मिल बम बम।
पुष्प के वर्षा होने लगी है,
दुनिया हरषाती है।।

आज भोलेनाथ की शादी है,
आज शंभू नाथ की शादी है।
शिव चौदस की रात को,
हर कोई बना बाराती है।।

॥ सार ॥

आज भोलेनाथ की शादी है में भोलेनाथ के विवाह के उत्सव, बाराती और भक्ति के अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किए गए हैं। 💍🕉️